न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर देवलथल क्षेत्र में सोमवार शाम 7:00 बजे पहाड़ी ढह जाने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बिछुल निवासी प्रकाश राम बकरियां चराने के बाद देर सांय पहाड़ी में बने एक उड्यार में शौच कर रहा था। अचानक पहाड़ी ढह गई। प्रकाश राम मलवे में दब गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तहसीलदार जगदीश नेगी को दी। राजस्व टीम, एसडीआरएफ के साथ थल थाना प्रभारी योगेश कुमार भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 2 घंटे की मशक्कत के बाद पहाड़ी का मलवा हटाकर प्रकाश राम को बाहर निकला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। शव को रात में ही पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया। इस घटना से बिछुल गांव में शोक की लहर छा गई है। बताया गया है कि प्रकाश राम अपने पीछे तीन बेटी, एक बेटा और पत्नी छोड़ गया है। वह पशुपालन कर अपनी आजीविका चला रहा था।

error: Content is protected !!