न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय लेखन के लिए रंग कर्मी हेमराज सिंह बिष्ट को इस वर्ष के दिलीप सिंह खेतवाल स्मृति कर्मवीर पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्हें यह पुरस्कार कुमाऊनी भाषा साहित्य संस्कृत प्रचार समिति और पहरू की ओर से 4 नवंबर से पिथौरागढ़ में होने वाले 15वें राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन में दिया जाएगा। समिति के सचिव डॉ. हयात सिंह रावत ने बताया कि पुरस्कार के रूप में उन्हें ₹5100, अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। हेमराज बिष्ट पिछले चार दशक से सांस्कृतिक उत्थान के कार्य में लगे हुए हैं ।उन्होंने नवोदय पर्वतीय कला केंद्र की स्थापना भी की और पिथौरागढ़ की हिलजात्रा को देश-विदेश तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

error: Content is protected !!