न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। रामलीला कमेटी के तत्वाधान में बुधवार को नगर में राम सीता झांकी निकाली गई। झांकी की शुरुआत रामलीला मैदान से हुई। नगर के विभिन्न मार्गो से होकर झांकी वापस रामलीला मैदान पहुंची। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह लोगों ने झांकी का स्वागत किया। रामलीला मैदान पहुंचने पर राजतिलक का मंचन किया गया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा ने मंचन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया।

error: Content is protected !!