न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के नजदीकी बीसाबजेड क्षेत्र में 40 साल बाद रामलीला का मंचन होगा। शुक्रवार को इसके लिए कमेटी का गठन किया गया। मोहन चंद्र उपाध्याय को अध्यक्ष महेंद्र सिंह और शमशेर चंद को उपाध्यक्ष दीपा तिवारी को महिला उपाध्यक्ष मोनिका घोटा को सचिव ममता भट्ट को कोषाध्यक्ष प्रकाश तिवारी को संगठन मंत्री नरेंद्र सिंह को बनाया गया। इसके अलावा संरक्षक मंडल भी गठित किया गया है। इससे पूर्व मंदिर प्रांगण में गणेश पूजन, धरती पूजन आदि कराया गया। बैठक का संचालन जगदीश कलौनी ने किया।

error: Content is protected !!