एन आई एन
पिथौरागढ़। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा कमलेश कुमार उप्रेती सेवानिवृत हो गये हैं। वर्ष 1987 में उन्होंने लोहाघाट में कनिष्ठ लिपिक के तौर पर सेवा शुरू की थी। परियोजना कार्यालय बेसिक, डायट में सेवा देने के बाद उन्होंने जिला मुख्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। वे वर्ष 2017 में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बने थे। सेवानिवृत्ति पर कर्मचारियों, अधिकारियों ने उन्हें विदाई दी और उनके कार्यकाल को बेहद सराहनीय बताया।

error: Content is protected !!