न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। मुनस्यारी तहसील के तल्ला जौहार निवासी जगत सिंह दशौनी को लोकनायक जयप्रकाश नारायण राष्ट्रीय आपदा फरिश्ता सम्मान से सम्मानित किया गया है। हिमालय ग्राम विकास समिति के कार्यकर्ता दशौनी को यह सम्मान संविधान सभा कक्ष में दिया गया। जीवन जागृति समिति के अध्यक्ष डा.अरूण कुमार सिंह ने बताया कि यह सम्मान ऐसे लोगों को दिया जाता है जो संकट में फंसे लोगों की मदद करते हैं। दशौनी ने मार्च 2007 में 20 यात्रियों से भारी रोडवेज की एक बस के चालक गोपाल सिंह को मिर्गी आ जाने पर तब तत्परता दिखाते हुए बस का स्टेरिंग काटकर 20 यात्रियों की जान बचा ली थी। इस सम्मान के लिए देशभर से 61 लोगों का चयन किया गया था। उत्तराखंड से इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले वे एकमात्र व्यक्ति हैं। जगत को यह सम्मान मिलने पर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट मेजर राजवीर दानू वरिष्ठ ब्लॉक प्रमुख नीमा देवी जिला पंचायत सदस्य पुष्पा देवी आदि ने शुभकामनाएं दी है। जगत को इस सराहनीय कार्य के लिए पूर्व में कई सम्मान मिल चुके हैं।

error: Content is protected !!