न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। दुकानों में शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। रविवार को गंगोलीहाट के थाना अध्यक्ष मंगल सिंह ने सुगड़ी गांव में ढाबा संचालक ठाकुर सिंह को होटल में अवैध रूप से लोगों को शराब पिलाते और बेचते हुए पकड़ा। ठाकुर सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। थाना अध्यक्ष कनालीछीना दिनेश चंद्र सिंह ने हरिनंदन जोशी को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा। जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 37 और मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने पर 23 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।

error: Content is protected !!