न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। भारत और नेपाल को जोड़ने के लिए झूलाघाट में काली नदी पर ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा डेढ़ सौ वर्ष पूर्व बनाए गए झूला पुल की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। पुल की लकडियां सड़ चुकी है जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। भारत ने पुल निर्माण का कार्य गुरुवार को शुरू किया। मरम्मत कार्य को देखते हुए पुल पर आवागमन के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। सुबह 8:45 से दोपहर 1:15 बजे तक और दोपहर 2:15 बजे से सांय 4:15 बजे तक पुल पर आवागमन बंद रहेगा। भारत नेपाल के बीच आवागमन के लिए इस क्षेत्र में यही एकमात्र पैदल पुल है। पुल की मरम्मत के चलते दोनों देशों के लोगों को आवागमन में कुछ दिनों तक दिक्कत उठानी होगी।

error: Content is protected !!