पिथौरागढ़ Archives - न्यूज इंडो-नेपाल https://newsindonepal.com/?cat=4 News Indo-Nepal Tue, 01 Jul 2025 14:49:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://i0.wp.com/newsindonepal.com/wp-content/uploads/2021/12/cropped-cropped-News-Indo-Nepal-Logo-1.png?fit=32%2C32&ssl=1 पिथौरागढ़ Archives - न्यूज इंडो-नेपाल https://newsindonepal.com/?cat=4 32 32 212825817 मुनस्यारी में 22 अति संवेदनशील मतदान केंद्र https://newsindonepal.com/?p=57340 Tue, 01 Jul 2025 14:49:34 +0000 https://newsindonepal.com/?p=57340 एन आई एन पिथौरागढ़ । आगामी पंचायत चुनाव को लेकर मुनस्यारी में उप जिलाधिकारी वैभव कांडपाल की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में उप जिला अधिकारी वैभव कांडपाल ने चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि मुनस्यारी में कुल 98 केंद्र […]

The post मुनस्यारी में 22 अति संवेदनशील मतदान केंद्र appeared first on न्यूज इंडो-नेपाल.

]]>

एन आई एन
पिथौरागढ़ । आगामी पंचायत चुनाव को लेकर मुनस्यारी में उप जिलाधिकारी वैभव कांडपाल की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में उप जिला अधिकारी वैभव कांडपाल ने चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि मुनस्यारी में कुल 98 केंद्र बनाए गए हैं जिम 21 केंद्र संवेदनशील और 22 केंद्र अति संवेदनशील हैं। बैठक में तहसीलदार भुवन लाल वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी दिगंबर लाल , खंड विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद, थाना प्रभारी मुनस्यारी अनिल आर्या, थाना प्रभारी नाचनी मंगल सिंह आदि मौजूद रहे।

The post मुनस्यारी में 22 अति संवेदनशील मतदान केंद्र appeared first on न्यूज इंडो-नेपाल.

]]>
57340
पंचायत चुनाव के लिए सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को दिया प्रशिक्षण https://newsindonepal.com/?p=57337 Tue, 01 Jul 2025 14:47:05 +0000 https://newsindonepal.com/?p=57337 एन आई एन पिथौरागढ़। आगामी पंचायत चुनाव के लिए तैनात सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हुआ। जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी, उप निर्वाचन अधिकारी डॉ. दीपक सैनी ने जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । सभी अधिकारियों को पीपीटी के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई ।चुनाव के लिए आठ […]

The post पंचायत चुनाव के लिए सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को दिया प्रशिक्षण appeared first on न्यूज इंडो-नेपाल.

]]>

एन आई एन
पिथौरागढ़। आगामी पंचायत चुनाव के लिए तैनात सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हुआ। जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी, उप निर्वाचन अधिकारी डॉ. दीपक सैनी ने जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । सभी अधिकारियों को पीपीटी के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई ।चुनाव के लिए आठ जोनल और 82 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। एक जोनल मजिस्ट्रेट और 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे गए हैं।

The post पंचायत चुनाव के लिए सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को दिया प्रशिक्षण appeared first on न्यूज इंडो-नेपाल.

]]>
57337
ओझा ने डीडीहाट पहुंचकर पंचायत चुनाव के दावेदारों को परखा https://newsindonepal.com/?p=57334 Tue, 01 Jul 2025 14:41:10 +0000 https://newsindonepal.com/?p=57334 एन आई एनपिथौरागढ़ । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज ओझा ने मंगलवार को डीडीहाट पहुंचकर पंचायत चुनाव के दावेदारों को परखा। तहसील मुख्यालय में हुई एक बैठक में चिटगाल गांव जिला पंचायत सीट से बबलू सामंत को प्रत्याशी घोषित किया गया। शेष सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा शीघ्र की जाएगी। बैठक में प्रदीप पाल, नगर […]

The post ओझा ने डीडीहाट पहुंचकर पंचायत चुनाव के दावेदारों को परखा appeared first on न्यूज इंडो-नेपाल.

]]>

एन आई एन
पिथौरागढ़ । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज ओझा ने मंगलवार को डीडीहाट पहुंचकर पंचायत चुनाव के दावेदारों को परखा। तहसील मुख्यालय में हुई एक बैठक में चिटगाल गांव जिला पंचायत सीट से बबलू सामंत को प्रत्याशी घोषित किया गया। शेष सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा शीघ्र की जाएगी। बैठक में प्रदीप पाल, नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश चुफाल, दिवाकर पांगती, कंचन बोरा, गोविंद टम्टा आदि मौजूद रहे।

The post ओझा ने डीडीहाट पहुंचकर पंचायत चुनाव के दावेदारों को परखा appeared first on न्यूज इंडो-नेपाल.

]]>
57334
पिथौरागढ़ में पहले दिन बिके 695 नामांकन पत्र https://newsindonepal.com/?p=57331 Tue, 01 Jul 2025 13:46:03 +0000 https://newsindonepal.com/?p=57331 एन आई एन पिथौरागढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री मंगलवार को शुरू हो गई। पहले दिन जिले भर में सदस्य ग्राम पंचायत के 160, ग्राम प्रधान के 344, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 191, नामांकन पत्र बिके। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए किसी ने भी नामांकन नहीं खरीदा। पहले दिन बिके […]

The post पिथौरागढ़ में पहले दिन बिके 695 नामांकन पत्र appeared first on न्यूज इंडो-नेपाल.

]]>

एन आई एन
पिथौरागढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री मंगलवार को शुरू हो गई। पहले दिन जिले भर में सदस्य ग्राम पंचायत के 160, ग्राम प्रधान के 344, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 191, नामांकन पत्र बिके। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए किसी ने भी नामांकन नहीं खरीदा। पहले दिन बिके नामांकन पत्रों से 1,21,900 रुपए की आमदनी हुई।

The post पिथौरागढ़ में पहले दिन बिके 695 नामांकन पत्र appeared first on न्यूज इंडो-नेपाल.

]]>
57331
चुनाव के लिए वाहन नहीं दिए तो हो सकती है एक साल की सजा https://newsindonepal.com/?p=57328 Tue, 01 Jul 2025 13:18:37 +0000 https://newsindonepal.com/?p=57328 एन आई एन पिथौरागढ़। आगामी पंचायत चुनाव के लिए वाहनों का अधिग्रहण शुरू हो गया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के यातायात प्रभारी ने बताया कि चुनाव में काफी अधिक संख्या में लघु और भारी वाहनों की आवश्यकता को देखते हुए वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिग्रहण होने के उपरांत भी […]

The post चुनाव के लिए वाहन नहीं दिए तो हो सकती है एक साल की सजा appeared first on न्यूज इंडो-नेपाल.

]]>

एन आई एन
पिथौरागढ़। आगामी पंचायत चुनाव के लिए वाहनों का अधिग्रहण शुरू हो गया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के यातायात प्रभारी ने बताया कि चुनाव में काफी अधिक संख्या में लघु और भारी वाहनों की आवश्यकता को देखते हुए वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिग्रहण होने के उपरांत भी कई बार वाहन स्वामी निर्धारित तिथि और समय पर वाहन उपलब्ध नहीं करा रहे हैं, जो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 का स्पष्ट उल्लंघन है, उन्होंने कहा है कि निर्धारित तिथि और समय पर वाहन उपलब्ध नहीं कराने पर इस अधिनियम के तहत एक साल का कारावास या जुर्माना अथवा दोनों हो सकते हैं। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं वाहन चालक की होगी।

The post चुनाव के लिए वाहन नहीं दिए तो हो सकती है एक साल की सजा appeared first on न्यूज इंडो-नेपाल.

]]>
57328
बगैर सत्यापन किराएदार रखने वाले का हुआ 10000 का चालान https://newsindonepal.com/?p=57325 Tue, 01 Jul 2025 08:12:13 +0000 https://newsindonepal.com/?p=57325 एन आई एन पिथौरागढ़। पुलिस का सत्यापन चैकिंग अभियान जारी है। तनवीर अहमद निवासी शिव मंदिर वार्ड को बगैर सत्यापन के किराएदार रखते पाया। जिस पर उसके खिलाफ ₹10000 चालान की कार्रवाई की गई ।जिले के सभी थाना क्षेत्र में सत्यापन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

The post बगैर सत्यापन किराएदार रखने वाले का हुआ 10000 का चालान appeared first on न्यूज इंडो-नेपाल.

]]>

एन आई एन

पिथौरागढ़। पुलिस का सत्यापन चैकिंग अभियान जारी है। तनवीर अहमद निवासी शिव मंदिर वार्ड को बगैर सत्यापन के किराएदार रखते पाया। जिस पर उसके खिलाफ ₹10000 चालान की कार्रवाई की गई ।जिले के सभी थाना क्षेत्र में सत्यापन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

The post बगैर सत्यापन किराएदार रखने वाले का हुआ 10000 का चालान appeared first on न्यूज इंडो-नेपाल.

]]>
57325
रिलकोट में बड़ा हादसा टला, गरारी टूटने से चार लोग बहे, एक घायल https://newsindonepal.com/?p=57322 Mon, 30 Jun 2025 16:55:36 +0000 https://newsindonepal.com/?p=57322 एन आई एनपिथौरागढ़। मुनस्यारी के रिलकोट क्षेत्र में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब मल्ला जोहार के चार व्यक्ति लकड़ी पुलिया निर्माण के लिए सामग्री लेकर गरारी से पार कर रहे थे। क्षमता से अधिक भार के कारण गरारी टूट गई और चारों व्यक्ति लगभग 200 मीटर तक बह गए। देव योग से […]

The post रिलकोट में बड़ा हादसा टला, गरारी टूटने से चार लोग बहे, एक घायल appeared first on न्यूज इंडो-नेपाल.

]]>

एन आई एन
पिथौरागढ़। मुनस्यारी के रिलकोट क्षेत्र में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब मल्ला जोहार के चार व्यक्ति लकड़ी पुलिया निर्माण के लिए सामग्री लेकर गरारी से पार कर रहे थे। क्षमता से अधिक भार के कारण गरारी टूट गई और चारों व्यक्ति लगभग 200 मीटर तक बह गए। देव योग से सभी लोग तेज बहाव होने के बावजूद बच गए। गरारी में विजय सिंह रावत, गंगा राम, दीवान राम और नकुल सिंह बैठे थे। मुनस्यारी के उप जिलाधिकारी वैभव कांडपाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक व्यक्ति को ज्यादा चोटें आई हैं, जिसका इलाज आईटीबीपी कैंप में चल रहा है। जरूरत पड़ने पर रेस्क्यू किया जाएगा। बताया जा रहा है कि गरारी पहले से खराब स्थिति में थी। लोक निर्माण विभाग को सूचना दे दी गई है और तकनीकी टीम मरम्मत के लिए रवाना हो चुकी है। आईटीबीपी के कमांडेंट राम भरत सिंह कुशवाहा ने बताया इलाज के बाद घायल को भेज दिया गया है।

The post रिलकोट में बड़ा हादसा टला, गरारी टूटने से चार लोग बहे, एक घायल appeared first on न्यूज इंडो-नेपाल.

]]>
57322
आज रात 9 बजे से घाट पर यातायात प्रतिबंध https://newsindonepal.com/?p=57319 Mon, 30 Jun 2025 16:00:47 +0000 https://newsindonepal.com/?p=57319 6 जुलाई तक पर्वतीय क्षेत्रों में जारी रहेगी बारिशएन आई एनपिथौरागढ़। मौसम विभाग ने 6 जुलाई तक पर्वतीय क्षेत्रों में चमक और गरज के साथ हल्की से माध्यम बारिश की संभावना जताई है। इधर पिथौरागढ़ जनपद में संभावित बारिश को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। प्रशासन ने दिल्ली बैंड क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन […]

The post आज रात 9 बजे से घाट पर यातायात प्रतिबंध appeared first on न्यूज इंडो-नेपाल.

]]>

6 जुलाई तक पर्वतीय क्षेत्रों में जारी रहेगी बारिश
एन आई एन
पिथौरागढ़। मौसम विभाग ने 6 जुलाई तक पर्वतीय क्षेत्रों में चमक और गरज के साथ हल्की से माध्यम बारिश की संभावना जताई है। इधर पिथौरागढ़ जनपद में संभावित बारिश को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। प्रशासन ने दिल्ली बैंड क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन को देखते हुए सोमवार की रात 9:00 बजे बाद पिथौरागढ़ से चंपावत के लिए वाहनों के जाने पर और घाट से पिथौरागढ़ की और रात्रि 10:30 बजे बाद वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी है। यह रोक केवल आज रात के लिए ही रहेगी।

The post आज रात 9 बजे से घाट पर यातायात प्रतिबंध appeared first on न्यूज इंडो-नेपाल.

]]>
57319
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण https://newsindonepal.com/?p=57313 Mon, 30 Jun 2025 15:08:28 +0000 https://newsindonepal.com/?p=57313 एन आई एन पिथौरागढ़ के विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद गोस्वामी की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नोडल अधिकारी, रिटर्निंग ऑफिसर और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को मुख्य कृषि अधिकारी अमरेन्द्र चौधरी द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के […]

The post त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण appeared first on न्यूज इंडो-नेपाल.

]]>

एन आई एन
पिथौरागढ़ के विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद गोस्वामी की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नोडल अधिकारी, रिटर्निंग ऑफिसर और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को मुख्य कृषि अधिकारी अमरेन्द्र चौधरी द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रशिक्षण दिया गया। सभी अधिकारियों को नामांकन प्रक्रिया से लेकर मतदान और मतगणना तक प्रत्येक चरण को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी ने भी चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।चुनाव कार्यक्रम के तहत प्रथम चरण में धारचूला, डीडीहाट, मुनस्यारी और कनालीछीना में नामांकन 2 से 5 जुलाई तक, नामांकन पत्रों की जांच 7 से 9 जुलाई, नाम वापसी 10 व 11 जुलाई, प्रतीक आवंटन 14 जुलाई को होगा। मतदान 24 जुलाई को तथा मतगणना 31 जुलाई को संपन्न होगी। द्वितीय चरण में बिण, मूनाकोट, बेरीनाग और गंगोलीहाट में भी यही तिथियां रहेंगी, बस प्रतीक आवंटन 18 जुलाई और मतदान 28 जुलाई को होगा, जबकि मतगणना 31 जुलाई को ही की जाएगी। बैठक में परियोजना निदेशक/निर्वाचन अधिकारी आशीष पुनेठा, उप जिलाधिकारी यशवीर सिंह, विभिन्न नोडल अधिकारी, आरओ/एआरओ सहित अन्य अधिकारी भी ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित रहे।

The post त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण appeared first on न्यूज इंडो-नेपाल.

]]>
57313
थाने में ही भिड़े दो पक्ष, पुलिस ने किया गिरफ्तार https://newsindonepal.com/?p=57310 Mon, 30 Jun 2025 11:12:30 +0000 https://newsindonepal.com/?p=57310 एन आई एन पिथौरागढ़। ज़िले के डीडीहाट थाने में आपसी विवाद को लेकर थाने पहुंचे भवानी राम और त्रिलोक राम थाने में ही भिड़ गए। थानाध्यक्ष द्वारा समझाने के बावजूद दोनों उग्र बने रहे, जिसके चलते उन्हें शांति भंग और पुलिस कार्य में बाधा डालने पर गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा “मिशन मर्यादा” अभियान के […]

The post थाने में ही भिड़े दो पक्ष, पुलिस ने किया गिरफ्तार appeared first on न्यूज इंडो-नेपाल.

]]>

एन आई एन
पिथौरागढ़। ज़िले के डीडीहाट थाने में आपसी विवाद को लेकर थाने पहुंचे भवानी राम और त्रिलोक राम थाने में ही भिड़ गए। थानाध्यक्ष द्वारा समझाने के बावजूद दोनों उग्र बने रहे, जिसके चलते उन्हें शांति भंग और पुलिस कार्य में बाधा डालने पर गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा “मिशन मर्यादा” अभियान के तहत डीडीहाट पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए 47 व्यक्तियों के विरुद्ध चालान और दंडात्मक कार्यवाही की।

The post थाने में ही भिड़े दो पक्ष, पुलिस ने किया गिरफ्तार appeared first on न्यूज इंडो-नेपाल.

]]>
57310