
एन आई एन
पिथौरागढ़। भाजपा ने बिण मंडल इकाई की घोषणा कर दी है। कलावती देवी,नरेश पांडे ,जगदीश प्रसाद, धीरज आर्या को उपाध्यक्ष, विनोद महरा, भुवन जोशी, को महामंत्री, जितेंद्र प्रसाद, सोनू भट्ट , मोहन सिंह, इंद्र सिंह भंडारी को मंत्री, कविता महर को कोषाध्यक्ष, कमला देवी को कार्यालय मंत्री और रितिक खर्कवाल को आईटी संयोजक बनाया गया है। नव मनोनीत पदाधिकारियों को मंडल अध्यक्ष अमित बम भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी और जिला प्रभारी कुंदन सिंह परिहार सहित तमाम लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।