एन आई एन
पिथौरागढ़। एलागाड़ के पास भारी भूस्खलन के चलते मार्ग बंद होने से फंसे पर्यटकों को पुलिस ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव स्वयं इस मामले की निगरानी कर रही है। उनके निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक धारचूला विजेंद्र शाह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया। किसी यात्री को किसी तरह की क्षति नहीं पहुंची है। पुलिस अधीक्षक ने सभी यात्रियों से धैर्य बनाए रखते हुए सुरक्षित स्थानों पर बने रहने को कहा है।

error: Content is protected !!