एन आई एन

पिथौरागढ़। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा कल आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी ने उनके कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्वाह्न 11:45 बजे गुंजी हेलीपैड पर पहुंचेंगे। जहां स्थानीय महिलाएं पारंपरिक ढंग से उनका स्वागत करेंगी। इसके बाद वे आर्मी गेस्ट हाउस पहुंचेंगे, जहां वाइब्रेंट विलेज अंतर्गत प्रस्तावित कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण होगा। गुंजी स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने के बाद वे ज्योलिंकांग के लिए रवाना होंगे। आदि कैलाश, पार्वती सरोवर और ओम पर्वत दर्शन के बाद भी स्वास्थ्य टीम से चर्चा करेंगे। इसके बाद वे क्षेत्र में महिला समूह द्वारा संचालित होम स्टे का निरीक्षण करेंगे। वाइब्रेंट विलेज गुंजी पहुंचने के बाद स्थानीय ग्रामीणों से क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं पर चर्चा करेंगे। देर सांय वे लाइट एंड साउंड कार्यक्रम में भाग लेंगे। 18 मई को वे गुंजी हेलीपैड से रवाना होंगे।

error: Content is protected !!