एन आई एन

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को अपने निर्धारित कार्यक्रमानुसार खटीमा पहुंचे । मुख्यमंत्री के लोहिया हेड हेलीपैड पहुंचने पर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुष्प देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

    मुख्यमंत्री धामी ने हेलीपेड व लोहिया हेड कैम्प कार्यालय में जनता से मुलाकात की व उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। 
इसके बाद मुख्यमंत्री ने बनबसा जाते समय सनिया नाला   का निरीक्षण किया। जनता ने बताया कि सनिया नाले में बड़े मगरमच्छ होने से क्षेत्रवासियों को खतरा बना रहता है,जिस पर मुख्यमंत्री ने मौके पर वन विभाग के अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
   इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, रिद्धिम अग्रवाल,जिला जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा,  एडीएम पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी खटीमा रविन्द्र बिष्ट, सी ओ आर डी मठपाल सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मृदुल पांडेय
खटीमा।

error: Content is protected !!