
एन आई एन
पिथौरागढ़। गुरुवार को मौसम की खराबी के चलते विमान सेवाएं प्रभावित रही। पंतनगर से पिथौरागढ़ आकर देहरादून जाने वाला विमान नहीं आ सका, अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ और पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की हेलीकॉप्टर सेवा भी आज बाधित रही। पिथौरागढ़ – दिल्ली हवाई सेवा सामान्य रूप से संचालित हुई। सुबह देहरादून से पिथौरागढ़ विमान आया। विमान ने पिथौरागढ़ से पंतनगर के लिए उड़ान भरी, लेकिन पंतनगर से विमान वापस पिथौरागढ़ नहीं आ सका। विमान सेवा बाधित होने से कई यात्री परेशान रहे।