


एन आई एन
पिथौरागढ़। अराजक तत्वों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। रविवार को वड्डा चौकी के प्रभारी आशीष रावत ने शांति व्यवस्था भंग कर रहे विमल सुमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं डीडीहाट के थाना अध्यक्ष हरीश सिंह ने शांति व्यवस्था भंग करने वाले मनोज कुमार और हिमांशु रजवार को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया।
