एन आई एन

पिथौरागढ़। हिमालय बचाओ आंदोलन के जगत सिंह मर्तोलिया ने 21 मार्च को हिमनद दिवस घोषित किए जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2025 को अंतर्राष्ट्रीय हिमनद संरक्षण वर्ष घोषित किया है। दुनिया 21 मार्च को विश्व हिमनद दिवस मनाए जाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा हिमालय के ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं। उत्तराखंड में करीब 3600 ग्लेशियर है और 19 ग्लेशियर दुनिया भर में प्रसिद्ध है। उन्होंने ग्लेशियरों के व्यापक अध्ययन की जरूरत बताते हुए 21 मार्च को हिमनद दिवस मनाए जाने की मांग की है।

error: Content is protected !!