
एन आई एन
पिथौरागढ़। भारतीय जनता पार्टी ने पिथौरागढ़ जिले में गिरीश जोशी पर फिर विश्वास जताया हैं। उन्हें दूसरी बार जिला अध्यक्ष की कमान दी गई है। उनके नेतृत्व में पार्टी ने लोकसभा चुनाव और उसके बाद मेयर चुनाव में सफलता हासिल की है। सांगठनिक कार्यों की अच्छी समझ रखने वाले गिरीश जोशी को दूसरी बार जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा, दर्जा मंत्री गणेश भंडारी, विधायक बिशन सिंह चुफाल, जिला पंचायत प्रशासक दीपिका बोरा, मेयर कल्पना देवलाल सहित तमाम लोगों ने शुभकामनाएं दी है।