एन आई एन
पिथौरागढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक संगठन महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत प्रशासक दीपिका बोहरा, नगर निगम की मेयर कल्पना देवलाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर भागीरथी गर्ब्याल, जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक कविता भगत, खंड शिक्षा अधिकारी मूनाकोट सोनी महरा, एनआईएन की न्यूज़ एंकर भूमिका पांडे सहित 17 महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुनस्यारी, धारचूला, बेरीनाग इकाइयों ने भी सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार ने की। सम्मान पानी वाली महिलाओं ने संगठन का आभार जताया। कार्यक्रम में प्रकाश मोहन, पुष्कर टम्टा, देव लोहिया, वासुदेव कुमार, भुवन दौराल, प्रकाश सिंह, सुशीला कोहली, सुनीता सुकोटी, शीला सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संचालन संगठन के महामंत्री बीआर कोहली ने किया।

error: Content is protected !!