एन आई एन
पिथौरागढ़। आपातकाल के काले अध्याय के 50 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी ने आज गोष्ठी का आयोजन किया। जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में मुख्य वक्ता राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष दान सिंह रावत ने आपातकाल के काले इतिहास को लोगों के सामने रखा। उन्होंने आपातकाल का विरोध करने वाले लोगों का नमन किया। गोष्ठी में डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता देवी दत्त जोशी, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, दर्जा मंत्री गणेश भंडारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत प्रशासक दीपिका बोहरा, सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष मनोज सामंत आदि ने विचार रखें।

error: Content is protected !!