एन आई एन
पिथौरागढ़। नगर के जामा मस्जिद के मुतावल्ली और सामाजिक कार्यकर्ता अख्तर अली का निधन हो गया है। वे 68 वर्ष के थे उनके निधन का समाचार मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। लंबे समय से नगर निगम के ठेकेदार रहे अख्तर अली आम लोगों की मदद के लिए हमेशा सक्रिय रहे। उनके निधन पर तमाम राजनीतिक, सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख जताया है।

error: Content is protected !!