एन आई एन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड क्रांति दल ने पहाड़ वासियो को लेकर अपमान जनक शब्दों का उपयोग करने वाले कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का गुरुवार को सिल्थाम में पुतला फूंक कर आक्रोश जताया। पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेडा ने कहा कि इस तरह के कृत्यों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। पार्टी आगे भी अपना आंदोलन जारी रखेगी। प्रदर्शन करने वालों में राम सिंह, जगत मेहता, गिरीश जोशी, मदन पोखरिया, चंद्र प्रकाश कोहली, राम सिंह ऐरी, जनार्दन उप्रेती, प्रेम सिंह बोरा, राधिका शर्मा आदि शामिल रहे।

error: Content is protected !!