एन आई एन
पिथौरागढ़। पीएम श्री एसडीएस राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार को करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। सेवायोजन अधिकारी बहादुर राम, यातायात निरीक्षक अयूब अली, उप निरीक्षक कमलेश चंद्र जोशी, पहली मंजिल कोचिंग इंस्टिट्यूट की निकिता बिष्ट ने विभिन्न क्षेत्रों में करियर के संबंध में जानकारी दी। यातायात निरीक्षक ने यातायात नियमों के बारे में विस्तार से बताया, निकिता बिष्ट ने आत्मबोध रुचि और कौशल को समझाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य पुष्पराज भट्ट ने सभी काउंसलरों का आभार जताते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संचालन प्रवक्ता नवीन चंद्र जोशी ने किया।

error: Content is protected !!