एन आई एन
पिथौरागढ़। गोट वैली योजना के अंतर्गत विकासखंड मूनाकोट में बकरी पालन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश शर्मा ने महिलाओं को बकरियों में होने वाली बीमारी और इनसे बचाव के लिए टीकाकरण का महत्व समझाया। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर लाल सिंह सामंत ने बकरियों के रखरखाव, उन्नत नस्ल की बकरियों की जानकारी देते हुए भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल को जिंदा बकरी, भेड़, मुर्गी की आपूर्ति कर आमदनी बढ़ाने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया। प्रशिक्षण में डॉक्टर सौरभ भट्ट, अनिल भट्ट, किरण ग्वाल ने जानकारियां दी। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की ओर से महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया।

error: Content is protected !!