एन आई एन

पिथौरागढ़। सरस्वती देब सिंह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को बालिका किशोरावस्था कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य पुष्पराज भट्ट सहायक प्रधानाचार्य बहादुर सिंह बिष्ट ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महिला चिकित्सालय की डॉक्टर प्रियंका गिरी ने बालिकाओं को किशोरावस्था में होने वाले बदलाव की जानकारी दी करुणा समिति से आई निर्मला पांडे महिला बाल कल्याण चाइल्ड हेल्पलाइन के संबंध में जानकारी के। साथ ही बाल अधिकार भी बताये। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनीषा वर्मा ने की संचालन इंदु वर्मा और अनीता कापड़ी ने किया।

error: Content is protected !!