एन आई एन
पिथौरागढ़। नगर के ऐतिहासिक पुराना बाजार चौक में होली की तैयारी शुरू हो गई है। रविवार को प्रथम व्यवस्था बैठक का आयोजन किया गया। इस वर्ष सात मार्च को अष्टमी के दिन उल्लास के साथ चीर बंधन किया जाएगा। बैठक में नगर निगम की मेयर कल्पना देवलाल, होली कमेटी के अध्यक्ष त्रिभुवन लाल साह, उपाध्यक्ष बसंत शाह, पार्षद सुशील खत्री, नया बाजार पार्षद करन सिंह, सूरज थापा, भुवन पांडे, दिनेश पंत राजेंद्र चिलकोटी, कमल पुनेड़ा, पूर्व सभासद अनिल माहरा, रमेश शर्मा, हर्षवर्धन पंत, अख्तर अली, अकबर खान, मयूर नागी, अक्षय शाह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!