न्यूज आईएन
खटीमा। पीएम श्री अटल राजकीय इंटर कॉलेज बंडिया के कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों ने शनिवार को पंतनगर
विश्वृविद्यालय का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य चंदन कुमार ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्र-छात्राएं पंत विश्वविद्यालय के मत्स्य विभाग पहुंचे। डॉ. विपिन चंद्र ने पैष्टिक आहार, उन्नत जीवन से संबंधित
विचारों को साझा किया। छात्र-छात्राओं ने हरित क्रांति के बारे में जानकारी लेते हुए विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया।
स्कूली बच्चों ने गाय, सांप आदि संरक्षित किए गए जीवाश्म
के बारे में जानकारी ली। इस दौरान नोडल अधिकारी अर्जुन सिंह, ममता कोहली, अवधेश सिंह कुशवाहा, गिरीश चंद्र राय, जयवीर फार्णसवाल, गौरव सिंह,
दीपक जोशी आदि मौजूद रहे।
मृदुल पांडेय
खटीमा।