एन आई एन
पिथौरागढ़। प्रदेश में महिला शोषण के बढ़ते मामलों के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। सिल्थाम में एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा के पदाधिकारी महिलाओं का उत्पीडन कर रहे हैं। अब महिला नेत्रियां अपनी नाबालिक पुत्री का शोषण करवा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था धराशायी हो गई है। ऐसे में मुख्यमंत्री को पद पर रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से पद छोड़े जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में जिला अध्यक्ष अंजू लुंठी, पूर्व दर्जा मंत्री महेंद्र सिंह लुंठी, पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश पंत, निशिद उप्रेती, मनोज ओझा, भावना नगरकोटी सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।

error: Content is protected !!