
एन आई एन
पिथौरागढ़। राजकीय इंटर कॉलेज देवलथल को सीबीएसई परीक्षा का केंद्र बनाए जाने की मांग को लेकर बिसुन गांव के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में जयंती देवी सावित्री देवी ज्योति देवी पुष्पा देवी गंगा देवी सुनीता देवी किरण देवी माधवी देवी नीरू देवी विमला देवी संगीता देवी आदि शामिल थे।