मुख्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

एन आई एन
पिथौरागढ़। एसएसबी के 61 वें स्थापना दिवस पर 55 वी वाहिनी मुख्यालय में वॉलीबॉल, खो-खो, टेबल टेनिस, शतरंज, लूडो आदि प्रतियोगिताएं कराई गई। जवानों ने खेलों में बढ़-चढ़कर भागीदारी की। कमांडेंट आशीष कुमार ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि 61 वां स्थापना दिवस सभी के लिए गर्व का दिन है। उन्होंने बल की स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धियां को रेखांकित किया। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में संदीक्षा परिवार और बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। जवानों ने रक्तदान शिविर भी लगाया। जिसमें तमाम जवानों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का संदेश भी प्रसारित किया गया।

error: Content is protected !!