
पुलिस अधीक्षक ने ली मासिक अपराध गोष्ठी
एन आई एन
पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में मासिक अपराध गोष्ठी और मासिक सम्मेलन का आयोजन किया। गोष्ठी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उप निरीक्षक मनोज डसीला, उप निरीक्षक आशीष रावत, उप निरीक्षक मोहम्मद हाशिम, उप निरीक्षक कमलेश चंद्र जोशी, उप निरीक्षक मनोज जलाल, उप निरीक्षक मोहम्मद कासिम सिद्दीकी, हेड कांस्टेबल जनरल सिंह, हेड कांस्टेबल चंद्र किशोर, हेड कांस्टेबल मोहन सिंह, कांस्टेबल आकाश आर्य आदि को सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग के मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों की व्यक्तिगत और विभागीय समस्याएं सुनी और उनके समाधान के लिए उचित कार्रवाई का भरोसा दिया, सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।