एन आई एन
पिथौरागढ़। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 31 अक्टूबर को दीपावली मनाने के लिए गुंजी आ सकते हैं। जिले में उनके आगमन की तैयारी शुरू कर दी गई है। अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक और तकनीकी कर्मचारियों की टीम क्षेत्र के लिए नियुक्त कर दी गई है। हालांकि प्रशासन को अभी उनका कार्यक्रम नहीं मिला है। प्रशासन ने अभी तक उनके कार्यक्रम की पुष्टि नहीं की है। बता दें कि केंद्रीय रक्षा मंत्री दीपावली पर सीमा क्षेत्र में तैनात जवानों के साथ मनाते रहे हैं।

error: Content is protected !!