न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। सीमांत के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हरि सिंह जंगपांगी की स्मृति में आयोजित की जाने वाली हरि प्रदर्शनी मल्ला दुम्मर गांव में 5 नवंबर से शुरू होगी जो 7 नवंबर तक चलेगी। इस वर्ष प्रदर्शनी का 72वां आयोजन है। आयोजकों ने बताया कि प्रदर्शनी में स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाएंगे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हरि सिंह जंगपांगी ने देश की आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया था, उन्हें कई बार जेल भेज कर कठोर यातनायें दी गई थी।

error: Content is protected !!