रक्षा मंत्री ने वर्चुअल किया उद्घाटन

पुल बनने से जौलजीबी मुनस्यारी मोटर मार्ग पर सुगम होगा यातायातए

न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। चीन सीमा पर सीमा सड़क संगठन द्वारा निर्मित एक और मोटर पुल राष्ट्र को समर्पित हो चुका है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वर्चुअली जौलजीबी-मुनस्यारी मोटर मार्ग पर बरम स्थित गोरी नदी पर नवनिर्मित मोटर पुल का उद्घाटन किया। चीन सीमा को जोडऩे वाले जौलजीबी-मुनस्यारी मोटर मार्ग पर बरम में बीआरओ द्वारा 50 मीटर स्पान के मोटर पुल का निर्माण 20 अगस्त को पूरा हो चुका था। पुल निर्माण का कार्य जून 2022 से शुरू हुआ। गोसी पुल जौलजीबी-मुनस्यारी मार्ग का महत्वपूर्ण पुल है। वर्तमान में बीआरओ द्वारा मार्ग चौड़ीकरण और सुधारीकरण का कार्य चल रहा है। यह मार्ग सामरिक दृष्टि से अति महत्व मार्ग है। मुनस्यारी के निकट दरकोट बैंड से धापा-मिलम मार्ग से मिलता है। शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश की विभिन्न सीमाओं पर बीआरओ निर्मित एक दर्जन पुलों का दिल्ली से बर्चुअल उद्घाटन किया। जिसमें पिथौरागढ़ जिले का बरम स्थित गोसी पुल भी शामिल रहा। इस अवसर पर बीआरओ के मुख्य अभियंता, कमान अधिकारी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!