न्यूज आई एन

खटीमा। 11 अक्टूबर को प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस को निर्मला इंटर कॉलेज नौसर में आयोजित किया गया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व राष्ट्रीय किशोरी स्वास्थ कार्यक्रम के अन्तर्गत कार्यरत डॉक्टर शैलजा पांडेय और विजेता पांडेय ने बालिकाओं को उनकी नैतिक जिम्मेदारी, अधिकारों एवं स्वास्थ के प्रति जागरूक किया। बालिकाओं को महीने में होने वाली समस्याओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा स्वस्थ आहार, एनीमिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान साथ में डॉक्टर संदीप, निर्मला धामी, एएनएम संदीप, प्रधानाचार्या वायलेट डिसूजा, अंजली, कुसुम, शैदा आदि स्टाफ व बालिकाएं उपस्थित रहीं।

मृदुल पांडेय खटीमा।

error: Content is protected !!