एन आई एन
पिथौरागढ़। समान नागरिक संहिता में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सब रजिस्ट्रार और ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को सोमवार को जिला अधिकारी विनोद गोस्वामी और मुख्य विकास अधिकारी डॉ दीपक सैनी ने सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में चार रजिस्ट्रार , ग्राम पंचायत विकास अधिकारी बेरीनाग कृष्णा प्रसाद, गंगोलीहाट राजकुंवर कंडारी , बिण प्रीति आर्या ,मुख्य विकास अधिकारी के वैयक्तिक सहायक विक्रम सिंह भंडारी शामिल है। सभी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
