
एन आई एन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक पवनदीप राजन आज सुबह एक रोड हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गए। वह अपने दो साथी अजय मेहरा और राहुल बोहरा के साथ कार से दिल्ली जा रहे थे। उन्हें अहमदाबाद में एक शो करना था। सुबह 3:00 बजे गजरौला के निकट उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की है