न्यूज आई एन

खटीमा। असम से चार दिन पहले कारतूस और मैगजीन राइफल लेकर भागे बंगाल इंजीनियर के सैन्यकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे खटीमा के एक निजी होटल से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से राइफल, कारतूस और मैगजीन बरामद किए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नायब सूबेदार रविंद्र सिंह यादव ईएमई बटालियन ने 5 अक्टूबर 2024 को जिला कर्वी एंगलोंग असम में चंपावत निवासी सूरज जोशी के खिलाफ राइफल और कारतूस लेकर फरार होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके चलते 8 अक्टूबर को सूरज जोशी के खटीमा में होने की सूचना मिली थी। मामले की जांच करते हुए पुलिस द्वारा मंगलवार देर रात उसे खटीमा के मुख्य चौक स्थित एक होटल के कमरे में पड़ा। इसके बाद बनबसा से पहुंचे सैन्य अफसर, एलआईयू ने सैन्य कर्मी से पूछताछ की। पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह ऑनलाइन गेम में पैसे हार गया था जिस कारण वह लंबे समय से परेशान था। उसने यह भी बताया कि उसने ऋण ले रखा था। पुलिस के मुताबिक चंपावत के मोरारी निवासी सूरज जोशी 2020 में बीईजी रुड़की (बंगाल इंजीनियर)में भर्ती हुआ था। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग असम में थी। सूत्रों के मुताबिक खटीमा क्षेत्र के पास नेपाल की सीमा खुली होने के कारण मामला गंभीर हो सकता है जिस कारण जांच एजेंसियां भी सक्रिय हैं।मृदुल पांडेय खटीमा।

error: Content is protected !!