न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। राज्य में भर्ती महिला हिंसा, अपराध और बलात्कार की घटनाओं के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिल्थाम में प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का पुतला फूंका। कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने यहां भी प्रदर्शन किया और कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंजू लुंठी की अगुवाई में जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया है कि राज्य में अपराधी संगठित तरीके से बेखौफ होकर अपराध कर रहे हैं। राज्य सरकार मूक बनी हुई है। राज्य की महिलाओं का भरोसा भाजपा सरकार से उठ गया है। कार्यकर्ताओं ने सभी मामलों में जल्द जांच सदस्यों को दंडित करने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश संगठन उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी पूर्व पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश पंत दीपक लुंठी, पवन माहरा चंद्रशेखर मखौलिया राकेश कुमार निर्मल सौन शंकर खडायत राजेश शर्मा सुधीर चौहान जावेद खान आदि शामिल थे।

error: Content is protected !!