न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। जिले के लोगों से पौने दो करोड़ की ठगी करने वाली महिला प्रमिला पांडे को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। महिला लंबे समय से फरार थी। उसे न्यायालय ने वर्ष 2022 में मफरूर घोषित कर दिया था। महिला ने पिथौरागढ़ में अर्थ ग्रुप कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड नाम से शाखा खोली और लोगों को अधिक लाभ देने का प्रलोभन देकर भारी रकम जमा करवाई और हड़प ली। इस मामले में दान सिंह कठायत और अन्य लोगों ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने महिला को जोधपुर राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। महिला मूल रूप से उदयपुर राजस्थान की रहने वाली बताई गई है।

error: Content is protected !!