न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। रुद्रपुर में प्रदर्शन कर रही महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में डीडीहाट महिला कांग्रेस अध्यक्ष नंदा बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने लाठी चार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों को तत्काल निलंबित किए जाने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार दुराचार करने वालों को संरक्षण दे रही है। प्रदर्शन करने वालों में इंद्रा धामी, जानकी गुंज्याल, शीला हंयाकी, जसमा गुंज्याल, गंगोत्री रौतेला, निहारिका अग्रवाल, सरिता हंयाकी, देवकी गर्ब्याल, शांति सीपाल, दीपा गुंज्याल, ओपी वर्मा रूप सिंह दानू, विक्रम आदि शामिल रहे।

error: Content is protected !!