न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। जिले से 60 दिनों में 15 डॉक्टरों के तबादले से यूथ कांग्रेस भड़क गई है। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर ने कहा सरकार ने जिले से कई स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का स्थानांतरण कर दिया है जिस कारण सीमांत की स्वास्थ्य सेवा चरमरा गई है उन्होंने भाजपा सरकार पर सीमांत के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है, उन्होंने जब तक इन डॉक्टरों के बदले प्रतिष्थानी नहीं आ जाते तब तक यूथ कांग्रेस प्रदर्शन करती रहेगी। कार्यकर्ताओं ने पिथौरागढ़ के केएमयू स्टेशन में भाजपा सरकार का पुतला फूंका। वहां प्रदेश उपाध्यक्ष करन सिंह, आनंद धामी, प्रकाश देवली, शिवम पंत निखिल ऐरी, अनिल खड़ायत, ईश्वर कोरंगा, नब्बू भंडारी, प्रदीप महर, गौरव, रोहित, ध्रुव अंशुल, सागर, हर्ष, प्रिंस, जयेश, अंशु सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!