न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। गंगोलीहाट में एक नाबालिग के साथ शारीरिक शोषण और छेड़छाड़ के मामले में सातवें आरोपी आनंद सिंह खाती उम्र 45 वर्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर छेड़खानी के आरोप है। इस मामले में पांच लोगों को दुराचार और एक महिला को दुराचार में सहयोग के लिए पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। सातवां आरोपी आनंद सिंह खाती गुरुवार को नेपाल भागने के फिराक में था। थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी ने उसे जिला मुख्यालय के भड़़कटिया से गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!