न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। ऐतिहासिक धार्मिक ज्वालेश्वर धाम में सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत शिव पुराण शुरू हो गया। पुजारी मोहन देव भट्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मसत्तू के निर्देशन में आयोजन 11 अगस्त तक चलेगा। काली और गोरी नदी के संगम पर चल रहे इस आयोजन में आचार्य विष्णु दत्त भट्ट भगवान भोलेनाथ के महात्म का वर्णन कर रहे हैं। यजमान डॉ. मदनपाल, देवकी पाल यजमान की भूमिका में है। कथा सुनने के लिए पहले दिन भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।

error: Content is protected !!