न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भागीदारी के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वाइब्रेंट विलेज गुंजी पहुंच गए है।मुख्यमंत्री इससे पूर्व धारचूला में सेवा के हेलीपैड पर उतरे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा भी उनके साथ मौजूद रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से गुंजी के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री ने गुंजी में सेना, आईटीबीपी के अधिकारियों से मुलाकात की और नाबी गांव के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री कल सुबह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।

error: Content is protected !!