न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। नगर में रविवार को यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमराई रही। जिला मुख्यालय में जगह-जगह जाम लगा रहा। चंडाक क्षेत्र में स्थिति सबसे अधिक खराब रही। चंडाक पुलिस चौकी से चांडक बाजार तक वाहनों को आड़ा तिरछा खड़े कर दिए जाने से देर शाम घंटों जाम लगा रहा। बाहर से आए पर्यटक बुरी तरह परेशान रहे। नगर के घंटाकरण क्षेत्र में भी जाम लगने से लोग परेशान रहे। लिंक रोड क्षेत्र में भी जाम की यही स्थिति बनी रही। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक तिवारी ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि अन्य दिनों की तरह रविवार को भी ट्रैफिक पुलिस को तैनात किया जाए।

error: Content is protected !!