न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। मुनस्यारी विकासखंड के तल्ला घोरपट्टा गांव की महिलाओं ने गुरुवार को गांव के प्राकृतिक जल स्रोतों की सफाई की। महिला मंगल दल के बैनर तले पूर्व ग्राम प्रधान मुन्नी देवी की अगुवाई में आशा, खिला देवी गुड्डी देवी मंजू देवी अंजली देवी भगवती देवी भगवती मेहता जानकी दीपा देवी बबीता देवी कमला देवी आदि ने नौले धरों की सफाई की। महिलाओं ने गांव के लोगों से प्राकृतिक जल स्रोतों को साफ सुथरा रखने का आह्वान किया।

error: Content is protected !!