
एन आई एन
पिथौरागढ़ भारतीय जनता पार्टी ने बेरीनाग नगर मंडल इकाई घोषित कर दी है। जिला प्रभारी कुंदन सिंह परिहार, जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी की सहमति से कैलाश पंत, मनीष पंत, नीता बाफिला, हरीश कुमार शाहनी को उपाध्यक्ष, गणेश उपाध्याय, किरण मियान को महामंत्री, रेखा भौर्याल, हरीश कोरंगा, पूरन राम, गिरजा शंकर दत्त को मंत्री, भवानी प्रसाद टम्टा को कोषाध्यक्ष ,रिंकू पंत को कार्यालय मंत्री, गोविंद भंडारी को मीडिया संयोजक, मोहित मेहरा को आईटी संयोजक, निखिल पंत को सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।डेढ़ दर्जन लोगों को सदस्य के रूप में कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।