न्यूज़ आई एन
पिथौरागढ़। आम आदमी पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को जिला मुख्यालय में पूर्व प्रदेश पदाधिकारी गोविंद बिष्ट के संचालन में हुई। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, पिथौरागढ़ और गंगोलीहाट के लिए सुषमा बिष्ट माथुर को जिलाध्यक्ष की फिर से जिम्मेदारी मिली। लालू राम आर्य को जिला उपाध्यक्ष, छबिलाल वर्मा को कोषाध्यक्ष, हरीश धामी को महासचिव, कपिल देव को मीडिया प्रभारी, महादेव भट्ट को जिला प्रचार प्रसार एवं प्रवक्ता का दायित्व सौंपा गया। गोविंद सिंह बिष्ट ने मौजूद सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

error: Content is protected !!