न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। उच्च न्यायालय नैनीताल के न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित आज पिथौरागढ़ भ्रमण पर पहुंचे। उन्होंने जिला न्यायालय परिसर की आधारभूत संरचनाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिवक्ताओं से बात कर उनकी समस्याएं सुनी। उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित के जिला न्यायालय पहुंचने पर जिला जज शंकर राज, अपर जिला जज गीता चौहान, न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय सिंह, सिविल जज सिनियर डिवीजन आरती सरोहा, अधिवक्ता संस्था के अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित ने जिला न्यायालय परिसर में पौधरोपण भी किया।

error: Content is protected !!