न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज झूलाघाट में शुक्रवार को गाइडेंस एवं करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। एसएसबी के सहायक कमांडेंट शिवाजी लाल ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के पैटर्न की जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी के साथ ही पुलिस के विभिन्न अभियान और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। प्रधानाचार्य जे आर साह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। संचालन शिक्षक गोविंद वल्लभ भट्ट द्वारा किया गया। ग्राम प्रधान किरण भट्ट ने इन प्रयासों की सराहना की।

error: Content is protected !!